कुछ सालों बाद ना जाने कैसा मंजर होगा,
आज जो हर रोज साथ हैं... पता नहीं तब कौन कहाँ होगा।
ये हँसी, ये बातें, ये बेवजह साथ बैठना,
सब बस यादों में ही सिमट कर रह जाएगा....
फिर कभी अगर मिलना हुआ,
तो शायद पहले जैसा कुछ भी नहीं होगा....
बस आँखों में पहचान होगी और लबों पर हल्की सी मुस्कान।
हम मिलेंगे जैसे किताबों के पन्नों में दबे सूखे गुलाब मिलते हैं,
देखते ही सब याद तो आ जाता है....
पर सच तो ये है, न वो पहले जैसी खुशबू रहेगी,
न वो पहले जैसा एहसास… ????

