किसी छोटे से बच्चे का खिलौना खो गया जैसा

कहीं तुम भी अचानक एक दिन थे खो गए ऐसे ।

कि जैसे शाम को डूबा सबेरे लौटता सूरज

मुझे उम्मीद थी तुम भी किसी दिन लौट आओगे ।


मेरी उम्मीद के दीपक की लौ अब हो गई मद्धम

निरंतर खाए जाता है बिछड़ने का तेरा ये ग़म,

बदलते हैं सभी मौसम मग़र वह लौट आते हैं

किसी सावन के जैसे तुम भी क्या फिर लौट पाओगे ।


कहीं ऐसा न हो उम्मीद बस उम्मीद रह जाये,

चले आँधी कोई ऐसी दीये को भी बुझा जाये

तेरा आना तो मुमकिन है नहीं ये जनता हूँ मैं

मगर उम्मीद है तुमसे की एक दिन लौट आओगे ।