मेरा बचपन
मेरी खुशियाँ
मेरे सब दोस्त
बेफिक्री
कहीं गुम हो गए ऐसे!
कि जैसे
रेत
मुट्ठी से फिसल जाती।
जवानी की बड़े बेसब्र
होकर राह तकते थे,
मगर अब
जवानी के सफ़र में
जब कदम रखा तो ये जाना
यहाँ काँटे ही काँटे हैं,
अकेलापन है मायूसी!
यहाँ की भूल पर माफ़ी नहीं मिलती
यहाँ पर दोस्ती मतलब से होती है
यहाँ पर खेल सब जज़्बात के होते।
यहाँ खुशियों का भी एक मोल होता है
यहाँ हर शख्स
छुप छुप कर अकेला रोज रोता है।
हम जो जी रहे हैं अब ये लगता बेईमानी है
बहुत महँगी
बहुत मुश्किल बहुत कड़वी जवानी है।
देवेंद्र बाबू