कभी तो हो रूह ब रूह
ये जिंदगी
बैठ कर बगल में चाय पी
ये जिंदगी
दौड़ते दौड़ते थक गए तूं और मैं
कभी तो रुक और रोक मुझे
ये जिंदगी
कुछ तो जख्म मिले है तुझे
कुछ तो मलहम दे
ये जिंदगी
सुबह शाम तक और रात से सुबह
तक तूं मेरे समानांतर
खोजती कोई हल जीने का
मुझसे भी कभी पूछ
मेरा हाल
ये जिंदगी
