पल पल अन्याय घटता है यहाँ
अगर किसी पल न्याय घटे यहाँ
तो न्याय की जीत का शोर
अन्याय की चीख को दबाता है यहाँ
ये दुनिया है निपट बेईमानों की
लुटती अस्मत इमानदारों की
बचे जो किसी गरीब की इज्जत
हो जाती है जीत इमानदारों की
कल भी दुनिया थी दौलत की
आज भी दुनिया है दौलत की
दौलत की चिलमन में बैठे सेठ
कहते है औकात क्या दौलत की
