वह हर रोज आती है मेरे तक

है तेरी परछाई परमेश्वर

या फिर आती मौत मेरी मेरे तक

उसकी उपस्थिति सर्वेश्वर

पहुंचती है आत्मा के छोर तक


वह हर रोज आती है मेरे तक

है कृति तेरी , सृजनकार

तू ही तो भेजता है मेरे तक

लौटती नवसंचार जीवन का कर

जिंदगी के कोण कोण तक


वह हर रोज आती है मेरे तक

कौमुदी का रूप धर

आशाओं के फूटते अंकुर तक

रोशनी सूरज की बिखेर

जिंदगी के कोण कोण तक


वह हर रोज आती है मेरे तक

वेदनाओं का हर रूप हर

जीवन से नवजीवन तक

संवेदनाओ का संचार कर

जिंदगी के कोण कोण तक