जब तक हमें जरुरत थी

हमने उसे सर माथे पर

बिठाया,

जब मतलब पूरा हुआ

हमने उसे गोली से

उड़ाया

कुछ यूँ हमने अहसानों

के उसके बदला लिया

हत्यारे को उसके

शहादत का नाम दिया

मगर फिर भी दिल में

एक दर्द सा है

अमरता को हम कहाँ

उसकी मिटा पाए

पत्थर की ही थी

मूर्ति उसकी

कहाँ उससे नजर मिला पाए

महानता को उसकी कहाँ

मलीन कर पाए

बेसक निन्दा में उसकी

हजारों लोग हमने लगाये

फिर भी हम क्या कर पाए

इतिहास के फ़रिश्ते उसके

कारनामों के रखवाले थे

बाद इसके भी उसके हाथ

हमारे सिर पर थे