कितना वक्त लगता है गिरने में ,

उम्र बीत जाती है तिनके जोड़ने में


कोई आदमी लुटता तो रोतें अदालतों में

चलती है कहाँ अदालतें खिलाफ उसके


मिट्टी था सब मिल गया मिट्टी में

जो मिट्टी न था बह गया पानी में


अच्छा था पानी जब तक था बूंदों में

टूटी बुँदे तो गिरता रहा पानी आंसुओं में


कितनी गर्मियां बिताई थी जिसकी छावं में

दब गया आशियाना आज उसकी छावं में


यूँ तो दुनिया आई बरबादी पर मातम मनाने

उम्र बीत जाएगी अहसान लौटने में