एक आकाश चाहिए तुझे

पंखों की जरुरत क्या है तुझे ?

एक धर्म चाहिए तुझे

भगवान की क्या जरूरत है तुझे ?

एक वोट चाहिए तुझे

लोकतंत्र की क्या जरुरत तुझे ?

एक काम चाहिए तुझे

आराम की क्या जरुरत तुझे ?

इछाओ का जंजाल चाहिए तुझे

जरूरतों की जरूरत है तुझे ?

सपनो की जरुरत है तुझे

जगाने की जरुरत क्या है तुझे ?

एक राजा चाहिए तुझे

स्वंतत्रता की क्या जरुरत है तुझे ?

नेता चाहिए तुझे

किताबों की क्या जरुरत है तुझे ?

अफवाहों की जरुरत है तुझे

सचाई की क्या जरुरत है तुझे ?