तूं तो ऐसा तो न था

गुलाब पर पड़ी सुबह की ओस सा

सूरज की पहली किरण की चमक

में चमकता , कुदरत का एहसास था

तू साफ़ दिल था


तूं तो ऐसा तो न था

चेहरे पे तेरे

इश्क ए हकीकी नूर था

आँखों से तेरी

खुदा कोई झाँकता था


तूं तो ऐसा तो न था

विहंगों के गीत सा

तेरी आवाज़ में

आबे हयात सा

बहता था


तूं तो ऐसा तो न था

आकाश सा असीम

दिल बेदीवार था

जिस्म तेरा खुदा का घर था