तू कहता है तो दोस्त हो जाता हूँ मैं
कुछ देर खुद से जुदा हो जाता हूँ मैं
तन्हाइयों में भी जिंदगी बीता लेता हूँ मैं
रजा तेरी, महफ़िल में आ जाता हूँ मैं .
फ़ितरत ए दिल से रूबरू रहता हूँ मैं
निशान वापिसी के रख आता हूँ मैं
बाद उसके भूल जायेगा तू जानता हूँ मैं
मतलब पूरा होने तक रुक जाता हूँ मैं
तरकीब ए दोस्ती पुरानी है जानता हूँ मैं
फिर भी, फनाह होने चला आता हूँ मैं
अपनी अपनी राख़ है सबकी जानता हूँ मैं
फिर भी राख़ अपनी उडाता रहता हूँ मैं
दोस्त कोई भी बन जाता है जानता हूँ मैं
निभाने को मिलता है कोन जानता हूँ मैं
खुद से सच्चा दोस्त नहीं कोई जानता हूँ मैं
हर जानिब खुद को साथ लेकर चलता हूँ मैं
अब न मिलेगा कृषण कोई जानता हूँ मैं
फिर भी पोटली चावल की साथ रखता हूँ मैं
