मेरे अपने मेरे घर कम आते है
मेरे गम ही मेरे काम आते है
बुझी रहती है बतियाँ मेरे घर की
उजाले दिन के कब काम आते है
सपनों की बस्तियां जलती रहती है
अश्कों के धारे कब काम आते है
जनाज़े में तो दुश्मन भी आते है
कहाँ अपने भीफिर काम आते है
जोउसके कारनामों से जलते थे
सुना है आजकल काम आते है
