रात सारी ख़त्म हो गई ख़्वाब की तलाश में,
मिली मौत और बीती उम्र ज़िंदगी की तलाश में।
ख़ाक का ढेर निकला तलिस्म समझा था जिसे,
सुकून सारा खो दिया किसी की तलाश में।
एक सुकून की ख़ातिर तूने दुनिया लूट ली,
दुनिया भी पागल थी सुकून की तलाश में।
जो भी मिलेगा, ख़ाक बनकर उड़ जाएगा,
पागल हवाएँ फिरती हैं किसकी तलाश में।
क़दम-ब-क़दम बीत जाता है मीलों का सफ़र,
पाँव अपने फिर क्यों बैठे किसी की तलाश में।
