रात की तन्हाइयों से हर रोज़ वादा करता हूँ
पूछुंगा पता उसका किसी से एहद करता हूँ
हर रोज़ सुबह मैं रक्श ए दुनिया में खो जाता हूँ
शाम आते आते सूरज सा मैं भी ढल जाता हूँ
हारे हुओं की जमात है मयखाना और कुछ नहीं
पीकर जाम मैं मैदान ए दुनिया में लड़ता हूँ
दुनिया बीसात सी बिछी पडी है मेरे आगे
चल दूँ चाल कोई फिर जीतने से मै डरता हूँ
गुलों से भरा गुलिस्ता फैला है मेरे आगे
मुरझा न जाए कोई मेरे साए से डरता हूँ
