राम भक्त था वह

मर्यादा में बंधता गया वह

सत्य में विलीन हो गया वह

फिर एक राम भक्त ने

मारी गोली,

अंतिम बार उसके मुह से निकला

हे राम

हे राम

हे राम

हे राम

राम से इतना जुड़ा था वह

राम भक्तों के दिल में खटकता है वह