फिर कोई दगा दे गया, क्या था, क्या ले गया?
लूटने को था क्या, मुफ़लिसी में क्या ले गया।
कुछ लम्हें जो बिताने थे, बिता कर चला गया,
पथिक था, छाया छोड़ गया, क्या ले गया।
उसका दिल बहल गया और वो चला गया ,
दिल की ही बात थी और वो क्या ले गया।
छोड़ दी दुनिया उसने और वो चला गया,
नेकियां, कुछ बदिया, और क्या ले गया।
दोस्ती के नाम जमाना दुश्मन कर गया,
इल्ज़ाम और शिकायतें, क्या ले गया।
इल्ज़ाम दुनियाँ का वो अपने सर ले गया
था जो उसका ले गया और क्या ले गया।
