परेशान है दिल उसका पता पूछता है

पूछता क्यों नहीं पता उसका, पूछता है

छीन लिया था जिसे जमाने ने, दर्द उसका

दिल की गहराइयों में अब भी उठता है


डर जमाने का देखिये ! ओ अब भी ख्वाबों में

छिप छिप कर मिलता है दिल की तहों में

पता चलता है तो कोई दुनियादार जगाकर

चला जाता है, बहुत गहरा है डर अब भी सीने में


जिन्दा कैसे रह गया तूं या की मैं

बेबफा कौन था तूं या की मैं

मर भी गया तो क्या मेरे सीने में

जिन्दा हैं तूं बिना तेरे जिन्दा कहाँ हूँ मैं