किस देश से आई थी बरखा?
किस देश से आए थे पत्थर?
बाढ़ किस देश ने भेजी?
बह गए आशियाने पानी में ,
बह गए सपने पानी में ,
कहाँ बचा पानी आँखों में,
पानी के आगे हारे है देश सारे,
दर्द उनका कौन जाने?
मर गए जिनके सारे प्यारे,
पानी से कौन लड़ेगा ?
कानून पानी किसका मानेगा?
किस की वर्दी से पानी डरेगा ?
पानी जब चाहे आएगा ,
सब बहा ले जायेगा ,
