पग पग पर विज्ञापन मिलते है
शहंशाह हमेशा महान होते है
कदम तो बढ़ा तू किसी और
हर कदम तेरे जैसे लोग मिलते है
काफ़िले सबके पीछे चलते है
बुरे लोग भी जल्दी मरते है
उमर बिता दी अब पता चला
जीने के लिए पल चार मिलते है
हर घर को यूँ बदनाम न कर
घर घर में रौशनदान मिलते है
तंगहाली देख घर की न मरना
घर खुदा के भी गरीब मिलते है
