हुआ एक अरसा कि देखा नहीं है पैसा

इनके घरों से निकलता नहीं है पैसा


क्या होगा कुछ शोर के सिवाय कुछ न होगा

फिर जोर जोर से कोई कह देगा इनका नहीं है पैसा


उनके घरों में दौड़ता जा रहा है पैसा

जाने क्यों देश के नसीब में आता नहीं है पैसा


खो गया है कहाँ देश का पैसा

मिला जो उनके कमरों में उनका नहीं है पैसा