कोई झूठ बोलना मुझे सिखा दे
मेरी माँ
मुश्किल हो गया है जीना यहाँ
सच से दामन मेरा छुड़ा
मेरी माँ
बिकता है बस झूठ यहाँ
सच का करूँ मैं क्या
मेरी माँ
तुही बता , खाली है हाथ
बिना झूठ के मिलता है
यहाँ क्या
मेरी माँ
घुटता है दम जीने में यहाँ
जरूरी है झूठ का धुआं
जीने की सरत है
झूठ यहाँ
मेरी माँ
