मेरी ग़ज़ल का दर्द है वो जो मुझसे दूर है,
अल्फ़ाज़ों की रूह है वो जो मुझसे दूर है
पल पल कहाँ जा रहा है उम्र को छोड़ कर,
है जो मेरी रूह के करीब हो गया मुझसे दूर
रुका हुआ था मेरी आँखों में और बह गया,
आंसू बन कर, एहसास जो न हुआ मुझसे दूर
क्या सजा देगा कोई अब मुझे मेरे गुनाहों की,
तड़पती रही रूह मेरी और हो गया उस से दूर
अब कोई दोस्त बने या रकीब रहे क्या होगा
मर गया ख्वाब उन आँखों का होकर मुझ से दूर
