व्यापारी रोटी का व्यापार चाहता है
किसानो को गुलाम बनाना चाहता है
अनाज गुदामों में छिपाना चाहता है
देश छोटे देशों को खाना चाहता है
इतिहास दोहराने की फ़िराक में है
मजदूर गुलाम होने की कगार पर है
धर्म का फंदा लेकर फिर रहा सियार है
कत्लगाहों का आने वाला कोई दौर है
देश भक्ति आदमी को सिखाना चाहता है
कोई लुटेरा घर मुल्क के लूटना चाहता है
लालच सब परिधियाँ तोडना चाहता है
मजदूर को ही मशीन बनाना चाहता है
मन जीतने निकला था सन्यासी कोई
सिकंदर बनके लौटना चाहता है
बात बाद मरने की थी, वो जिंदगी को
रौंदना चाहता है
