माँ थी तो बच्चा था मैं भी

माँ चली गई तो भूढा हो गया मैं भी

माँ थी तो दुनियां थी अपनी भी

माँ गई तो दुनिया गई अपनी भी

भर आता है दिल अब भी

सर पे हाथ होता नहीं कोई भी

अब नहीं बहता आंख से आँसू कोई भी

छिपा ले जो दुनिआ से अब आँचल नहीं कोई भी

माँ थी तो जिद थी

माँ गई तो रूठने की आदत भी चली गई

जिधर देखता हूँ बस फर्ज़ो की दिवार सी

दिखती है

माँ थी तो ये दीवारे कहाँ थी

माँ थी तो मंदिर थे देवता थे

माँ गई तो सब जगह खाली रह गई

माँ गई कि खुदा खुदाई भी चली गई