बताया सबने कभी कभी, मैंने नहीं देखा ख़ुदा कभी,
जब भी देखा कभी कभी, माँ से बड़ा न देखा खुदा कभी
बिता दी जिन्दगी सारी, मेरे कुछ होने में खो दी सारी
शिवाय इसके कैसे होगा, माँ जैसा ही होगा खुदा कभी
मुझ में जो भी है उसका है, उसने मुझ से क्या माँगा कभी
दर्द मेरे सीने का कभी कभी, माँ की आँखों में देखा कभी
आँखों में तेरी झलकने लगा है , सीने का दर्द बढ़ गया है
अरसा हो गया है बिना रोये अब , माँ से मिल कर आ कभी
