मैं हिन्दू हूँ
मैं आत्मज्ञान का केंद्र बिंदु हूँ
मैं ही नानक का एक औंकार हूँ
मैं ही जीसस का प्रेमज्ञान ज्ञान हूँ
मैं ही बुद्ध का निर्वाण हूँ
मैं ही परमज्ञान का निशान हूँ
मैं अहिंसा का प्रवर्तक हूँ
मैं हिन्दू हूँ
मिट कैसे सकता हूँ मैं
हर जीव की आत्मा का आधार हूँ मैं
हूँ आदि जीवन का सृजक मै
निर्गुण ज्ञान हूँ मैं
सगुण का विधान हूँ मैं
तुझ में तू
और मुझ में मैं का जानकर हूँ मैं
मैं हिन्दू हूँ
