महकता हुआ सुर्ख़ गुलाब हो तुम,

हर धड़कन में बसा ख़्वाब हो तुम।


मुस्कान में छुपाए बेइंतहा दर्द,

ख़ुद पर ओढ़े हुए हिजाब हो तुम।


मैं समंदर हूँ, तुम एक नदी-सी,

मुझमें समा जाने को बेताब हो तुम।


किसी के दर्द में पिघलता हुआ दिल,

साफ़ आईने सा, अनमोल-नायाब हो तुम।


साँस लेता गुलिस्ताँ हो तुम,

हर दिल में खिलता सुर्ख़ गुलाब हो तुम।