कितनी बार महफ़िलों से निकाला गया हूँ

धीरे धीरे खुद के बहुत करीब आ गया हूँ


मेरी बेरुखी की शिकायतें होती है

जब से मैं खुद से बेरूख हो गया हूँ


शहर तेरे गाँव तेरे मैं क्या लाया हूँ

चला जाऊंगा यहाँ से , जो आ गया हूँ


बातें उसकी अब दुनिया से सुनता हूँ

बस मैं उससे इतनी दूर आ गया हूँ


अब मैं किस किस को कितना याद आया हूँ

यादों से भी मर गया हूँ जो मैं मर गया हूँ