फिर उनका दिल करता है
एक बार और गाँधी को
जी से मार दे
अब सुपारी किस को दे
गाँधी हवा सा बहता है
मरता क्यों नहीं?
गोलियों से छलनी गिरा है
शरीर मगर ये
गिरता क्यों नहीं ?
मुदत से लगे है मिटाने में
गाँधी मिटता नहीं
गाँधी पानी सा बहता
चला जाता है
मुर्तिया तोड़ी ,
गालियाँ पड़ी
मगर गाँधी को
फर्क पड़ता क्यों नहीं
आन्दोलन चलाये
लोग बहकाए
गोडसे के नारे लगाये
मगर गाँधी जस के तस
मुस्कुराते रहे
