लोग अब यूँ वक्त निकाल लेते है

जब दिल करे गाँधी पे गुस्सा निकाल लेते है


गुब्बार दिल के निकाल लेते है

गलतियाँ कुछ गाँधी की निकाल लेते है


मैं जहाँ भी जाता हूँ लोग निकाल देते है

गुस्सा कभी कभी गाँधी का यूँ निकाल लेते है


अब तो बापू कहने से हिचक जाते है

बारूद पर जीने वाले अनाज कहाँ खातें है


उमर भर गाँधी ने खुद को कोसा

अब गली मोहल्ले वाले भी कोस लेते है


तोड़ देते है मूर्तियाँ गाँधी की

कुछ लोग गाँधी की भी मान लेते है