कुछ कहानियाँ जी हैं मैंने,
जिन्हें लिखा है मैंने,
सुना है सिर्फ़ मैंने,
खुद को कितनी बार
काटा है, छाँटा है मैंने।
उन्हें अपने देखने
लायक बनाया है मैंने,
ज़िंदगी को छोटी-छोटी
कहानियों में बाँटा है मैंने।
खुद को अपने ढंग से
किया है बर्बाद मैंने।
एक अच्छी कहानी जीने
की ललक ने मुझे,
कितनी बार दिया है धोखा,
हर धोखे को जिया है मैंने।
कुछ अजीब-से अभिनय
दिए हैं खुद को मैंने,
हर अभिनय को हर
कहानी के हिसाब से
किया है मैंने।
कुछ कहानियाँ जी हैं मैंने।
