कुछ गिद्ध मेरी लाश को नोचते रहे
नुकीली छोंच से मेरी देह को फाड़ते रहे
कुछ गिद्ध मेरी लाश पर नाचते रहे
तड़पता कैसे मैं, मैं मृत्यु पाश मे
बंधा रहा, काल गिद्धों संग ताल पर
थिरकता रहा, मैं मौन की चादर में
लिपटा रहा, दर्द से बेखबर, जिंदगी से
बेज़ार रहा ,
लोग कोसते रहे बेशक मुझे,
गिद्धों को मेरा मेरा कतरा कतरा
तृप्त करता रहा,
लोग देखते रहे
कुछ गिद्ध मेरी लाश को नोचते रहे
ख्वाब सा मरा, ख्वाब सा जीता रहा
मैं जाग जाग कर, सोता रहा
वक्त के घोड़े, मन के घोड़ो से
आगे पीछे दोड़ते रहे
