पूछने मुझ से अब लगा है घर

तुमने मेरे लिए किया क्या है


कौन है मेरा जो मुझे सुनेगा

खो गया सब यहाँ बचा क्या है


खो गई उम्र जिसकी खातिर

वो मेरी उम्र पूछता है क्या है


चार दीवारें तेरी छत भी तेरा

चार दिन रहना मेरा और क्या है


रहते तो और भी है मेरे सिवाय

पूछता है क्यों मुझ से किया क्या है