खुद से बहुत दूर चला आया हूँ मैं
खुद को कहाँ भूल कर आया हूँ मैं
क्यों मिलूँगा अब किसी से राख हवा
में उड़ा कर अपनी चला आया हूँ मैं
क्यों किसी को याद सताएगी मिरी
आग के अंगारों से हो आया हूँ मै
क्या मिलेगा अब पता मेरा किसी को
खुद को छिपा दिल में तिरे आया हूँ मैं
हुनर जीने का सीख कर आया हूँ
आस्तीन में खंजर छिपा आया हूँ
