कितने वर्षों बाद मिला है

खोया गया था पल जिंदगी का आज मिला है


फिर खो जायेगा जानता हूँ मैं

खोया गया था पल जिंदगी का आज मिला है


उसकी आँखों में एक डर सा मैंने देखा है

खोया जायेगा पल जिंदगी का आज मिला


देख न ले कोई तेरी आँखों की चमक

खोया जायेगा पल जिंदगी का आज मिला


तुम्हारी नज़र सा ठहर क्यों नहीं जाता

खोया पल जो जिंदगी का आज मिला


तुम हो मैं हूँ और जमाना बैठा है

खोया पल जो जिंदगी का आज मिला