धर्म खतरे में है! तुम कहते हो,
सब खतरे में है! मैं कहता हूँ,
काल का गाल विकराल,
मुँह फैलाये बैठा है,
सब उसमे समाया जाता है ा
बड़ी धरा उससे आसमान बड़ा
पूरा अन्तरिक्ष भरा पड़ा,
कितनी पृथविया समाई इसमें
न तुझे पता न मुझे पता
कौन है इनका निर्माता
जीवन सबका मुफत में चलता,
बीनमोल हवा पानी सब मिलता,
भेदभाव कभी न होता,
अविरल चक्र चलता रहता,
कभी मिल कर तय कर ले,
मिटा कर भेद उसे ही पा ले ,
देगा वही सब प्रशनो के उत्तर ,
कितन किसका है हक़ उस पर,
कब तक राजनीती होगी उस पर,
कब तक अधिकार जताओगे उस पर,
खोखली कर दी धरती, बैठे हो जिस पर,
हथियारों का ढेर लगा बैठे हो उस पर,
मलिन होती हवा, दूषित होता जल,
धू धू कर जलते जंगल,
अयाशियों की भेट चढ़ गया सब मंज़र,
कौन है खतरे में ?
