प्रतिपल जलती धरती का कौन है इश्वर
रंगीन छटा का करता चीर हरण
कौन है दुशाशन
प्रतिपल पिघलते हिमखंडों का
कौन हैं भक्षक
प्रतिपल मरते खगों का कौन है
रक्षक
प्रतिपल मलिन करता जल विष से
कौन है तक्षक
प्रतिपल सूखते पोखर नदी नाले
कहाँ है अधीक्षक
मरता किसान
उजड़ता खेत
बेरोजगार बैल
महँगी रोटी महंगा चावल
कहाँ है ईश्वर
