इन कच्ची सड़कों ने मुझे बाज़ीगर बना दिया,

खड्डों ने, खाइयों ने गिरते-गिरते बचना सिखा दिया,

दो पहियों पर चलती हुई ज़िंदगी ने मुझे धीरे-धीरे,

निडरता से मृत्यु का सामना करना सिखा दिया,

एक रास्ता-सी लगती है मेरे आगे चलती ज़िंदगी,

बरसात ने भिगो-भिगोकर मुझे आत्मा-सा बना दिया,

हर रोज़ चलता हूँ अब इस रास्ते के हर पत्थर को,

जानता हूँ, इनके मौन ने मुझे इनका दोस्त बना दिया,

सच-सा कठिन है ये रास्ता जिस पर हर रोज़ चलता हूँ,

इसने मुझे पीछा करतीं कुछ अफवाहों से बचा लिया।