अब माटी के घरोंदो को देख दिल मचलता है
कच्चे घरों की माटी को छूने को दिल करता है
अब जीता कहाँ, आदमी मच्छली सा तड़पता है
कच्चे घरों से जुदा, सज़ा याफ्ता सा लगता है
बिता दी जिन्दगी तमाम कंक्रीट के घोंसले में
कभी कभी दिल पहाड़ो पे उड़ने को करता है
आदमी तेरे शहर में बड़ा अज़ीब सा लगता है
उलझा हुआ कांक्रीट के जंगल में लगता है
मंगलों चाँद पर जाने की बातें रोज़ करता है
कच्चे घरों से बिछुड़ा आदमी पागल सा लगता है
