जहर उसका काम न आया
सर्प जो चलते वाहन के नीचे आया
चमड़ी संग आंते सड़क से चिपकी
कौन उठाएगा अब लाश उसकी
काफ़िला वाहनों का आया और गया
छोटी सी बात थी, शोर कहाँ तक गया
काया माटी थी, माटी में मिली
वाहनों के शोर में किसने सुनी
पर्यावरण, बहुत छटपटाया
आदमी के आगे टिक न पाया
हारे हवा, आग और पानी
आदमी ने कब भूल मानी
जहरी सभ्यता को सबने अपनाया
जहर ओड़ा, जहर खाया, जहर पिया
लाल खून रहा, मगर हो गई नसे जहरी
होड़ सब ओर लुटने की ,रहा कौन प्रहरी
