जागा हूँ कि सो गया हूँ मैं,

वज़ूद अपना भूल गया हूँ मैं,

अब लोग बताते है मुझे,

भूल गया हूँ कौन हूँ मैं


दिन रात खुद को खोजता हूँ मैं,

किताबों के पन्नो पर लिखा हूँ मैं,

गली, मोहलों, सड़कों पर दौड़ता हुआ,

शमसनों में जलता हुआ मिलता हूँ मैं


अदृश्य धागों से बंधा हूँ मैं,

नचाते है वो नाचता हूँ मैं,

सुना है कोई ईस्वर है मालिक

आदमियों से बचना चाहता हूँ मैं