इश्क है सौगात रूह की जिस्म से होकर मिलेगी
रोशनी जब भी मिलेगी रात से होकर मिलेगी
बीतती बेला समय की कब दुवाओं से थमेगी
जिंदगी जब भी मिलेगी मौत से होकर मिलेगी
भूलता तो तब अगर होती उसे अनुरक्ति मेरी
राह उसके दिल की मेरे दिल से होकर मिलेगी
वक्त को भी क्या पता कब बीत जायेगी मियाद
मोहलत जब भी मिलेगी वक्त कुछ खोकर मिलेगी
रात भर सोचा किये अब रात बाकी है कितनी
खो गई है चांदनी जब चाँद की क्योंकर मिलेगी

