इंसान होने के कगार पर है,

आदमी, न इसे गुमराह कर,

लाशें अब ताबूत बन गई है ,

ज़िन्दा करने की कोशिश न कर,

और देगा भी क्या मुफ़लिस,

कुछ गलियां है स्वीकार कर,

दे गया निशानी प्रेम की खंजर ,

न घूम आस्तीन में छुपा कर,

रकीब कुछ, खरीद लाये है,

दोस्त कुछ, ज़माने को बेचकर,

पूछता है जमाना क्या दिया हमने

जिंदगी से जिंदगी का रिश्ता तोड़ कर,