आलोचना करते है

कदम कदम पर हम उस

महात्मा की ,

जिन्होंने तमाम उमर

बिता दी

अपनी आलोचना करते

जब तक आलोचना करते हो

किसी वृति की

महात्मा तब तक उस

आदत से आगे निकल

गये होते है

गाँधी महात्मा हुए है

सिर्फ अपनी आलोचना से

अगर आप उनकी

आलोचना करते है

तो भी आप उनकी ही

मदद करते है

गाँधी सतत प्रयास से

आत्म निरिक्षण से

महात्मा हुए है

मगर मैं जाना हूँ

वे महात्मा होने में

भी बेचैन होंगे

कुछ कमिया जो

तुम न देख सके उनमे

वे देख चुके होंगे

गाँधी सतत विकास है

चरित्र का