एक धमाका हुआ,

और स्कूल में खेलते-पढ़ते,

बच्चे किताबों में समा गए।

एक धमाका हुआ,

कुछ तेल समुद्र की लहरों में तैर गया,

कुछ जीव पानी के पानी में समा गए।

एक धमाका हुआ,

चाँद ने देखा और पृथ्वी की ओर रोया।

एक धमाका हुआ,

सूरज ने आपा खोया,

बेघर, बेआसरा गरीबों ने

किसी ज़माने को कोसा।

एक धमाका हुआ,

किसने किया,

क्यों हुआ ?

सबने मिलकर दबाया।

एक धमाका हुआ,

उसे मजबूरी का नाम दे दिया गया।