दिवाली उसके घर की सुनी गई

भूख के आगे चाहत हार गई

कुछ आतिशबाजियां मन में चली

कुछ अमीर लोगों के घरों में चली


अच्छे दिनों के कुछ सपने साल

भर जलाये, जो आई दिवाली

कुछ सपने मन के बुझ गए

मुसलमानों के घर बनी दिवाली

हिन्दुओं के घर रह गए


मारिचों के घर सजाये गए

केवटों के घर गिराए गए

निकट से देखने जो हम गए

राम अमीरों के घर चले गए


पूजी तो लक्ष्मी सबके घर गई

मगर रहने धनवानों के घर गई

कुछ फुलझड़ियाँ अमीरों के घर

जली, झोंपड़ियाँ गरीबों की जल गई