धर्म अस्तित्व के फूल है ,
सभी धर्म अनमोल है,
मानवता को मिले
अनंत के बोल है,
मानवता पर उगते फूल है,
चमक इनकी अनमोल है,
सुगंध इनकी बेतोल है,
सत्ता की धुल ने किया है
सबका रंग धुंधला
अपने रंग में न रंगों इनको,
खिलने दो इन फूलों को
बिखरने दो खुशबू इनकी
मन के हर कोने तक
उठाने दो मन को आत्मा तक
अभी खिलेंगे बहुत और नई
खुशबू लेकर,
नए रंग बिखेरेंगे अभी कई,
लेकिन पुराने की खुशबू मंद
कहाँ होगी
दुनिया उसकी है
हमारी कहाँ होगी
उतरा है उससे जो
उसमे खुशबू उसकी होगी
खोजो उसमे उसकी छवि को
ईन पुष्पों के चमन को
खून के रंग से न रंगों
अनंत अनंत में फैला है
अनंत से ही सब मिला है
अपने मतलब का रंग
खुशबू भर भी दोगे
चलेगा का कब तक
