आ गया हूँ महफ़िल में आपकी इत्तेफाक से,
न आया होता तो कुछ भी कहाँ अच्छा होता।
लिख लिख कर फाड़ता रहा, छिप कर जीता रहा,
कह दिया अब सोचता हूँ न कहता तो अच्छा होता।
एक सलीका चाहिए दुनिया में जिन्दा रहने का भी,
मुर्दों की दुनियां में जिन्दा रहता तो अच्छा होता।
