चाँद सितारे आस्मां भी तेरा धरती भी तेरी

होने से तेरे है वज़ूद मेरा हस्ती भी मेरी


माँगा था थोड़ा सा आस्मां थोड़ी सी धरती

तूने जो दिया अमिट हो गई हस्ती भी मेरी


खोजता फिरता था दुनिया में मैं खुद को और तुझे

देखा जो भीतर, तू था ,मैं भी और हस्ती भी मेरी


निकाल कर दुनिया से दूर बसा दिया है खुद को

अब ये वीराना मस्ती भी मेरी और हस्ती भी मेरी


अगर तूं न होता तो ये बस्ती किस की होती

न बस्ती मेरी, न घर, बंजारों सी है हस्ती भी मेरी