एक गरीब चुनता है,
एक अमीर को प्रतिनिधि,
चमत्कार कब होता है?
ऊँचे वेतन वाला,
कहलाता है "नौकर" गरीब का,
चमत्कार कब होता है?
अमीरों के हाथों में,
देश की बागडोर,
सपना गरीब कल्याण का,
चमत्कार कब होता है?
आदमी आदमी तो रहता है,
अच्छा-अच्छा कुछ कहता है,
पर अच्छा बन कब जाता है,
चमत्कार कब होता है?
